
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के अवसर पर थाना बिर्रा पुलिस द्वारा ग्राम किकिरदा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम करही व किकिरदा के लगभग 150 छात्र-छात्राएं एवं शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बिर्रा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी, तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, अज्ञात एप्लिकेशन (APK Files) के खतरों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशा सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
यह जन-जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया :
1. हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें।
2. ऑनलाइन शिकायत: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।










