"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले 79 सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में सामाजिक सहयोग और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सक्रिय सहयोग देने वाले 79 गणमान्य नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों को आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन नागरिकों को दिया गया जिन्होंने मां दुर्गा जी की प्रतिमा दर्शन हेतु नैला अग्रसेन भवन परिसर के आसपास आने वाले भारी जनसमूह के बीच शांति, अनुशासन और सुचारू यातायात बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन हेतु पहुँचते थे, ऐसे में भीड़ प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने न केवल व्यवस्था संभाली, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

नैला नवरात्रि पर्व में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले प्रमुख नागरिक
अनिल शर्मा, अनुराग (टिंकू) शुक्ला, अभिषेक (अवि सिंह), राकेश बैसवार, विवेक सिंह, मुकेश राठौर, दुष्यंत यादव, धीरज पाठक, पप्पू शिवा, भोला राठौर, आर्यन सिंह, निखिल तंबोली, अभय सिंह, विजय थवाईत, भूपेंद्र सिंह (छोटा) — सभी निवासी जांजगीर।

इसके साथ ही 52 नवयुवक, जो पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर मैदान में अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने भी नवरात्रि पर्व में यातायात नियंत्रण और पार्किंग प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान दिया। इन युवाओं के सेवाभाव और अनुशासन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नवरात्रि पर्व के अवसर पर सुकली नेशनल हाईवे रोड व्यवस्था में सहयोग करने वाले ग्रामीण युवा:
आकाश कुमार बरेठ, वैभव श्री चंदेल, अभिषेक सिंह, जितेंद्र राठौर, आर्यन, प्रशांत सिंह, निहाल सिंह, राकेश सिंह, सूर्यासू तिवारी, भोलू सिंह, अमितेश यादव – ग्राम सुकली एवं पचेड़ा निवासी।

एसपी पाण्डेय ने कहा — “समाज के ऐसे सहयोगी ही असली प्रहरी हैं”

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने कहा कि “नवरात्रि जैसे बड़े आयोजनों में प्रशासन को सहयोग करने वाले नागरिक वास्तव में समाज के प्रहरी हैं। इन युवाओं और नागरिकों की निःस्वार्थ सेवा से पुलिस बल को प्रेरणा मिलती है और समाज में आपसी समरसता व अनुशासन की भावना मजबूत होती है।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More