
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से किसी गंभीर वारदात को होने से पहले ही रोक लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी के निर्देश के पालन में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक बैरियर चौक से सदर बाजार रोड क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे हैं।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार हथियार बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अरुण सहिस पिता कन्हैया लाल सहिस, उम्र 22 वर्ष, निवासी खिरसालीपारा वार्ड नं. 11, चांपा
2. राजा नेताम पिता लक्ष्मण नेताम, उम्र 26 वर्ष, निवासी खिरसालीपारा वार्ड नं. 11, चांपा
3. संतोष यादव पिता खोलबड़ा यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी खिरसालीपारा वार्ड नं. 11, चांपा
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता , उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक दादूरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा, आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उरांव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत एवं आकाश कालोसिया की सक्रिय भूमिका रही।










