"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस को एक और सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने आरोपी विनोद कुमार गुप्ता पिता रामआश्रय गुप्ता, उम्र 46 वर्ष, निवासी नारियल कोठरी दयालबंद बिलासपुर (हाल मुकाम राहौद, थाना शिवरीनारायण) को अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹4,800) तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर सुधीर साहू, आरक्षक विवेक ठाकुर, राजेश कश्यप, बेदराम पटेल तथा रामगोपाल भारती का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More