"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गार्बेज कैफे’ को राष्ट्रीय पहचान, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की सराहना

छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव की बात – मुख्यमंत्री श्री साय

KPN24:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल ‘गार्बेज कैफे’ की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के प्लास्टिक मुक्त संकल्प ने शहर की तस्वीर बदल दी है।

प्रधानमंत्री द्वारा इस उल्लेख को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के शांति नगर में जनसमूह के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया और कहा कि “‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, बल्कि प्रेरणा का मंच है, जो जनसरोकारों से जुड़ी सकारात्मक पहल को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।”

अंबिकापुर नगर निगम की ‘गार्बेज कैफे’ पहल अब देशभर में मिसाल बन चुकी है। यहां नागरिकों को प्लास्टिक कचरा देने के बदले भोजन या नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।
एक किलो प्लास्टिक देने पर भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता दिया जाता है।
यह पहल स्वच्छता, पुनर्चक्रण और सामाजिक संवेदना का सुंदर संगम है, जिसने अंबिकापुर को देश के स्वच्छतम नगरों में शामिल कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माओवादी गतिविधियों के सिमटते प्रभाव और देशी श्वानों की बहादुरी का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दी है।
प्रधानमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक भारतीय नस्ल के श्वान द्वारा 8 किलो विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाने की सराहना की, जो देशी नस्लों की दक्षता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे राष्ट्रप्रेम के उत्सव की तरह मनाना हर नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाया और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, शंभूनाथ चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More