
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी उसी दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे जहां वे कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया एक बंडल कॉपर वायर और ₹1,13,000/- नगद रकम जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मनोज कुमार निषाद पिता सियाराम निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी शंकर नगर, चांपा
2. सूरज दास मानिकपुरी पिता मंगल दास मानिकपुरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर
3. नरेन्द्र शर्मा पिता रामकुमार शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, कोरवा पारा, चांपा (खरीददार)
मामले का संक्षिप्त विवरण:
प्रार्थी विनोद गैस एजेंसी शंकर नगर चांपा के मालिक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी इलेक्ट्रिकल आइटम की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 5 बंडल कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने दुकान व आसपास लगे CCTV फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें दुकान का एक कर्मचारी संदिग्ध रूप से दुकान के अंदर दिखा और कॉपर वायर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से नजर आया।
गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी का माल चांपा के लायन्स चौक स्थित “मंगलम ट्रेडर्स” के संचालक नरेन्द्र शर्मा को बेचा है।
खरीददार से बरामदगी:
पुलिस ने जब मंगलम ट्रेडर्स की तलाशी ली तो वहां से चोरी गया 1 बंडल कॉपर वायर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र शर्मा ने चोरी के कुल 5 बंडल कॉपर वायर खरीदने की बात स्वीकार की, जिनमें से 4 बंडल वह पहले ही ₹1,09,000/- में बेच चुका था।
पुलिस ने आरोपियों से कुल ₹1,13,000/- (₹1,09,000/- बिक्री रकम + ₹4,000/- कर्मचारियों से बरामद) रकम जब्त की। तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में विशेष योगदान:
इस सफल कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता,
सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह,
आरक्षक वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे, जय उरांव, शंकर राजपूत एवं आकाश कलोसिया का विशेष योगदान रहा।










