"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का 04 नवम्बर को होगा भव्य समापन:- मुख्य अतिथि होंगे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का समापन 04 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में 2 से 4 नवम्बर तक बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।
कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इसके साथ ही विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवागढ़ेवाल तथा नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक रंगों में रंगेगा राज्योत्सव का समापन दिवस
04 नवम्बर को आयोजित समापन दिवस पर सायं 4 बजे से 6 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। इसके पश्चात सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक “बॉलीवुड बैंड बिलासपुर” की प्रस्तुति और रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक “छत्तीसगढ़ी कलामंच लोकरंग अर्जुंदा” की लोकधुनों से सजी प्रस्तुति होगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More