"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिलासपुर रेल हादसे पर जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन की तत्परता — मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना

KPN24 :- बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक रेल हादसे की जानकारी मिलते ही जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। कलेक्टर जन्मजेय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए बिलासपुर रवाना किया गया है।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार बिलासपुर जिला प्रशासन के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल या प्रभावित यात्रियों को हर आवश्यक चिकित्सकीय और मानवीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

इस दुखद घटना पर जिलेभर में गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानवता के इस कठिन समय में मदद का हाथ बढ़ाएं — रक्तदान, राहत सामग्री और आवश्यक सहयोग के माध्यम से पीड़ितों की सहायता करें।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More