"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक:- मिल पंजीयन, बारदाना आपूर्ति एवं धान उपार्जन से संबंधित दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में आगामी धान उपार्जन सीजन को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने मिल पंजीयन, बारदाना आपूर्ति एवं धान उपार्जन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में उपार्जन, मिलिंग, परिवहन, स्टोरेज और वेयरहाउस संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कस्टम मिलिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके।

कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को मिलर्स के साथ बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन और मिलर्स मिलकर जिले की उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी कौशल किशोर साहू, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सहित जिले के सभी राइस मिलर्स एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More