
मनीष विद्यार्थी, खरगोन।
KPN24:- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के लिए गर्व का क्षण रहा जब शहर के गुप्ता परिवार से रामेश्वर गुप्ता (पटवारी) और उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने सोनी टीवी के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में ऑडियन्स के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड हुए इस शो का प्रसारण 6 नवंबर, गुरुवार की रात किया गया।
गुप्ता दम्पति ने बताया कि उन्होंने सोनी लिव ऐप के माध्यम से आवेदन कर शो में शामिल होने का अवसर प्राप्त किया था।
अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव
रश्मि गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इतने करीब से देखना जीवन का अविस्मरणीय पल था। उनका विनम्र और स्नेहपूर्ण व्यवहार दिल को छू गया।”
वहीं, रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि “अमिताभ जी मेरे प्रिय कलाकार हैं, उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।”
रोमांच से भरा होता है केबीसी का माहौल
गुप्ता दम्पति ने बताया कि केबीसी का माहौल अत्यंत रोमांचक और प्रेरणादायक होता है। स्टूडियो की संगीत ध्वनियाँ और रोशनी का संयोजन वातावरण को और अधिक जोशपूर्ण बना देता है।
बधाइयों का लगा ताँता
शो के प्रसारण के बाद जब परिचितों ने टीवी पर गुप्ता दम्पति को अमिताभ बच्चन के सामने की पंक्ति में बैठे देखा तो बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों के फोन लगातार बजते रहे।
वर्तमान में इंदौर में निवास
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से खरगोन निवासी गुप्ता परिवार फिलहाल इंदौर में रहता है।
जहां रामेश्वर गुप्ता पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता गृहिणी हैं।










