"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिवरीनारायण मठ मंदिर महोत्सव : 17 नवम्बर से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, तैयारियों में जुटा न्यास 

KPN24 :- शिवरीनारायण में भगवान श्री शिवरीनारायण की दिव्य कृपा एवं परंपरागत आस्था के अनुरूप इस वर्ष भी शिवरीनारायण मठ मंदिर महोत्सव का भव्य आयोजन 17 नवम्बर से आरंभ होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा और विराट संत सम्मेलन का आयोजन निर्धारित किया गया है।

कथा व्यासपीठ पर श्री स्वामी मधुसुदनाचार्य वेदान्ताचार्य (आचार्य वेला रामकोट, श्री अयोध्या धाम) अपने ओजस्वी वाणी से भागवत अमृत वर्षा करेंगे। कथा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी—

प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक

दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक

आयोजन की तैयारी को लेकर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज के मार्गदर्शन में श्री भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास, शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा) के सभी न्यासीगण पूर्ण तत्परता से जुटे हुए हैं।

मठ प्रांगण में साफ–सफाई, सजावट, धर्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, संत-समाज के आगमन तथा श्रद्धालु व्यवस्था को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी 25 नवम्बर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को पावन श्री राम-जानकी विवाहोत्सव धूमधाम एवं दिव्य परंपरा के साथ मनाया जाएगा। इसमें बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय श्रद्धालु, नगरवासी, महिला-पुरुष, युवा और भक्तगण शामिल होंगे।

धार्मिक उत्सव के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और मठ परिसर भक्ति, भजन और आध्यात्मिक उल्लास से गूंजने को तैयार है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More