"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महतारी सदन: विकास के संकल्प और महतारी के सम्मान का मजबूत प्रतीक — विधायक बालेश्वर साहू

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन का विधिवत भूमिपूजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू रहे, जबकि अध्यक्षता बिर्रा सरपंच श्रीमती पिलीबाई साहू ने की।

भूमिपूजन के शुभ अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल गोकुल जायसवाल, दुष्यंत सिंह राज, गीता प्रसाद तिवारी, बावाराम जायसवाल, रितेश रमण सिंह, जनपद सदस्य विमला, गोपाल कश्यप, सचिव रोहित पटेल, तहसीलदार भास्कर राठौर, एसडीओ मनोज दुबे, समीर पांडेय, इंजीनियर लोकेश भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत

अतिथियों का स्वागत सरस्वती कीर्तन मंडली बिर्रा द्वारा बाजार चौक से आतिशबाजी, कीर्तन-भजन एवं वाद्य-यंत्रों के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, राजगीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साह से भर दिया।

भूमिपूजन विधि आचार्य पं. शुभम पांडेय एवं भूपेंद्र पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुई।

महतारी सदन: नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मुख्य अतिथि विधायक बालेश्वर साहू ने कहा—
“महतारी सदन महिला सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसका निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए। यह सदन गांव की माताओं-बहनों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा।”

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा कि ग्राम पंचायत की मांग के अनुरूप यह सदन महिलाओं के हर प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासोन्मुख कार्यक्रमों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

जिला सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू ने कहा—
“सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महतारी सदन उसी संकल्प को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण प्रयास है।”

रितेश रमण सिंह ‘छोटू बाबा’ ने ग्राम की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है ताकि किसी तरह की बाधा ना हो

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन एसडीओ भास्कर राठौर द्वारा किया गया।

विशिष्ट उपस्थितियां

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से —
मनोज कुमार तिवारी, श्रवण कुमार कश्यप, नारायण कश्यप, आनंद कर्ष, लखनलाल देवांगन, मणीलाल कश्यप, सौखीलाल पटेल, नरेंद्र यादव, अभिराम कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उमाशंकर चंद्रा, शत्रुघन निषाद, गोपाल कश्यप, राहुल कश्यप, छोटेलाल केंवट, एकांश पटेल, धनसाय कश्यप, कमल कटकवार, राधे केशरवानी, परमेश्वरी देवांगन, फिरतीन बाई, सिंधू पटेल, प्रमिला देवी, मोना यादव, आशा साहू, रमेश कुमार साहू, बजरंग साहू, श्यामलाल, सुरेश कुमार, राघवेन्द्र पांडेय, कृष्णा साहू एवं महिला रिपोर्टर सरिता मैम सहित बड़ी संख्या में महिला पंच उपस्थित रहीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More