"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फिरौती के लिए अपहरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार:- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक रात्रे (पिता रामरतन रात्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी दर्राभाठा, थाना जांजगीर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 140(2), 61(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मामले का विवरण
13 जून 2025 को प्राथी बुधराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र किशन कुमार साहू का अपहरण कर आरोपी द्वारा 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।

जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत किशन कुमार को आरोपी अभय कुमार के कब्जे से बरामद किया। अभय कुमार से पूछताछ में उसने अपने साथी दीपक रात्रे और आयशा बेगम के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आयशा बेगम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि दीपक रात्रे घटना के बाद से फरार था।

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दीपक रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए किशन साहू का अपहरण करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू अपने घर में होना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू को जप्त कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल जांजगीर भेजा गया।

पुलिस टीम का योगदान
कार्यवाही में निरीक्षक माणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More