
KPN24 :- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब चांपा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. उमेश कुमार दुबे (शिक्षक) को “समाज रत्न सम्मान–2025” सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
होटल पंजाब हवेली, चांपा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र बाजपेई, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे तथा प्रेस क्लब चांपा के जिलाध्यक्ष कुलवंत सलूजा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने डॉ. दुबे के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मीडिया के माध्यम से जनहित कार्यों के सक्रिय प्रचार-प्रसार तथा समाजसेवा, सहयोग भावना और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण की सराहना की। पीड़ित, जरूरतमंद तथा आमजन की सहायता के उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
डॉ. उमेश कुमार दुबे को मिले इस सम्मान पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई प्रेषित करने वालों में जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, छोटू बाबा, जितेन्द्र तिवारी, एकांश पटेल, जीवनलाल साहू, संजू साहू और कमल खूंटे शामिल रहे










