"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी को अकलतरा पुलिस ने दबोचा, मिली बड़ी सफलता

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी की तलाश में जुटी अकलतरा पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। अनाचार के मामले में न्यायालय में चल रही पेशी के दौरान फरार हुए वारंटी महावीर कंवर (पिता बलराम कंवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटनाई, थाना अकलतरा) को पुलिस ने घेरा बंदी कर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया।

बीते शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान महावीर कंवर को पकड़ा गया था, लेकिन उसने पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता पा ली थी।

फरार वारंटी की खोजबीन को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया। अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर कंवर अपने गांव के खेत की ओर छिपा हुआ है। सूचना पर थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में तत्काल घेरा बंदी की गई और आरोपी को दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय अकलतरा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More