
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में स्कूली बच्चों के आधार से संबंधित समस्याओं—जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक सुधार, अपार आईडी आदि—के समाधान हेतु 25 नवम्बर 2025 तक विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला ई-गवर्नेंस CHiPS विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से यह कैंप जिले के सभी संकुल स्तर के स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुनील कुमार साहू ने बताया कि बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए जिले के सभी अधिकृत आधार ऑपरेटर्स को इन शिविरों में लगाया गया है।
श्री साहू ने बताया कि शिविरों में हितग्राहियों के—
बायोमेट्रिक अपडेट,
नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर,
ईमेल आदि विवरणों का अपडेट
उचित दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट हर 5 वर्ष में करवाना जरूरी होता है, इसलिए अभिभावकों से अपील है कि निर्धारित तिथि तक शिविरों में पहुंचकर बच्चों का अपडेट अवश्य कराएं।










