"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त अभियान चला रहा है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर एक और बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने सेमरा निवासी बुधराम सहीस (उम्र 45 वर्ष) के कब्जे से 07 लीटर 350 एमएल अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1450 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश शेन्डे (थाना प्रभारी नवागढ़), सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक देवराज लसार, श्याम कुमार शांते, हेमंत साहू तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More