"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात 

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और इसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार व खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More