"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ निवेश संवाद : दिल्ली में मुख्यमंत्री साय की वन-टू-वन बैठकों की शुरुआत

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने राज्य में विस्तार और नए निवेश में दिखाई दिलचस्पी

KPN24:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निवेश प्रोत्साहन के लिए आयोजित ‘Chhattisgarh Investor Connect’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें आज नई दिल्ली में प्रारंभ हुईं। पहले सत्र में देश की प्रमुख कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर प्रदेश में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट के विस्तार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा नए निवेश अवसरों को तलाशने में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध मजबूत आधारभूत सुविधाएँ, अनुकूल निवेश माहौल और उद्योगों के प्रति सरकार की सकारात्मक नीतियाँ छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए प्राथमिकता देने योग्य बनाती हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, स्थिर प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षित वातावरण और तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए सरल, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने जेके लक्ष्मी सीमेंट के अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, उपयुक्त भूमि की उपलब्धता, उत्कृष्ट लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी और प्रशिक्षित मानव संसाधन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो बड़े निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री ने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अपने विस्तार को आगे बढ़ाने तथा नई परियोजनाओं पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More