
KPN24:- जांजगीर-चांपा में जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर करन कुमार केवट (उम्र 19 वर्ष), पिता अश्वनी, निवासी देवरघटा, थाना राहौद को 42 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब को जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रआर तारिकेश पांण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू, पतिराम यादव, बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा।










