
यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने का दिया संदेश
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2024 में जिले के चयनित प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का सम्मान किया। जिला कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में कलेक्टर ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कलेक्टर श्री महोबे ने युवाओं को आगे यूपीएससी जैसी उच्च स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “इस उपलब्धि पर रुकना नहीं है, बल्कि और ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।”
समारोह में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में —
उप पुलिस अधीक्षक: सिद्धांत दुबे
नायब तहसीलदार: रंतिदेव राठौर
सीडीपीओ: आर्यन राठौर
अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी: सागर एवं अंकित तिवारी
राज्य कर निरीक्षक: नरेन्द्र देवांगन
सहायक संचालक वित्त: रोशन ओग्रे
आबकारी उप निरीक्षक: गुलशन कुमार
कलेक्टर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रचार अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।










