"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अभिलाषा इंग्लिश मीडियम स्कूल हरदीडीह में संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन एवं शपथ ग्रहण

KPN24:- सक्ती जिले के अभिलाषा इंग्लिश मीडियम स्कूल हरदीडीह में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल अधिकार, अनुच्छेदों एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान का निर्माण किया, जो विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। छात्रों को समझाया गया कि संविधान हमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों की पहचान कराता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को संविधान का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।

इसके पश्चात स्कूल डायरेक्टर डॉ. आर. लहरें, डायरेक्टर नरेन्द्र साहू, प्रिंसिपल जीतेन्द्र कुर्रे, सपना लहरें एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और संविधान पर आधारित भाषण भी प्रस्तुत किए गए। अंत में अतिथियों ने बच्चों को संविधान के सिद्धांतों पर चलने एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More