
KPN24:-जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देश के बाद अवैध धान खरीदी-बिक्री पर नकेल कसने प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 7 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संग्रहित कुल 375 बोरा धान, लगभग 150 क्विंटल, को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया है।
अवैध धान की आवक रोकने के लिए की गई इस कार्रवाई में कोचियों एवं किराना दुकानों के परिसरों में सघन निरीक्षण किया गया। जब्त किए गए धान का विवरण इस प्रकार है—
नाम / स्थान जप्त बोरा
लाल साहू, लटिया 50 बोरा
राजेंद्र साहू, पनगांव 50 बोरा
उमेश कुमार, कटनई 52 बोरा
नारायण प्रसाद, सांकर 35 बोरा
भुनेश्वर किराना, पेण्ड्री 38 बोरा
सोनी किराना, किरीत 75 बोरा
फर्म श्यामलाल, अवरीद 75 बोरा
जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि जिले में अवैध धान के कारोबार को रोकने के लिए ऐसी छापेमार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने उपज का विक्रय सहायता मूल्य योजना के तहत निर्धारित अधिकृत खरीदी केंद्रों पर ही करें और अवैध व्यापारियों के झांसे में न आएं।










