
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए अपहृत नाबालिक बालिका को तेलंगाना राज्य के हैदराबाद से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपी ललित वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी सुढेला थाना बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्त में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 01 जुलाई 2025 की रात्रि में आरोपी ललित वर्मा द्वारा नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत थाना पामगढ़ में दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में टीम गठित कर सतत प्रयास किया गया।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नाबालिक को लेकर हैदराबाद, तेलंगाना की ओर गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया और कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से नाबालिक को सुरक्षित बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध निम्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज—
धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1) बी.एन.एस. एवं 04, 06 पाक्सो एक्ट
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान :
निरीक्षक मनोहर सिन्हा, थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. संतोष बंजारे, प्र.आर. प्रकाश राठौर, विवेक सिंह (सायबर सेल), म.प्र.आर. मंजू सिंह, आर लीलाराम साहू, दिनेश चौहान, म.आर. मोनीका जोगी, समस्त थाना पामगढ़ स्टाफ










