
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सख्त दिशा-निर्देश पर जिले में जुआ व सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा ग्राम नरियरा में रेड कार्रवाई कर मौके पर जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹13,720 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
1. विष्णुकांत टण्डन (33 वर्ष)
2. जलेश्वर बरेठ (43 वर्ष)
3. भीम राठौर (40 वर्ष)
4. शशीकांत राठौर (45 वर्ष)
5. आकाश टण्डन (25 वर्ष)
6. अजीत उर्फ भुरू (20 वर्ष)
7. अमित बंजारे (30 वर्ष)
8. नवीन टण्डन (23 वर्ष)
9. गुलशन टण्डन (24 वर्ष)
10. जयंती महिलागे (27 वर्ष)
सभी निवासी मुलमुला थाना क्षेत्र
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस रेड कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला) एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










