
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बनडभरा शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ ग्राम बनडभरा में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. उत्तम सिदार तथा ग्राम पंचायत बनडभरा के सरपंच मनोज भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
उद्घाटन सत्र में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर योगेश टंडन ने शिविर की दिनचर्या एवं थीम – “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को नशा मुक्त गांव बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच मनोज भारद्वाज ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया तथा आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रो. सिदार ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अवध बिहारी कश्यप (प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला बनडभरा), हेमंत कोसले (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला बनडभरा),
विजय कुर्रे (पंच, बनडभरा),नरेश भारद्वाज, धर्मेंद्र भारद्वाज, मिठाई लाल चौहान, अंतराम कश्यप सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोतीचंद अनंत द्वारा किया गया।
अंत में राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर हितेश्वरी वर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।










