"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन मिनी स्टेडियम, पेण्ड्री भांठा, जांजगीर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा मिहिर तथा जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा उपस्थित रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—

दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, गोला फेंक, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मिश्रित मोती अलग करना, रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण, नृत्य, कविता

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

सहायक उपकरण वितरण

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक सामग्री प्रदान की गई, जिनमें —

मोटराइज्ड ट्राई सायकल: गुरूदयाल यादव, लक्ष्मी दास मानिकपुरी, लक्ष्मी केंवट, लोमस कुमार, धरमवीर सूर्यवंशी, राम सिंह यादव

व्हीलचेयर: गिरधारी लाल

बैसाखी: प्रेमलाल साहू एवं हरी प्रसाद आदित्य

कार्यक्रम में विशेष उपस्थित ए.डी.पी.ओ, सम्पत लाल जोशी, डी.एम.सी. हरिराम जायसवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश सोनवान, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती अंजना सिंह (ए.पी.सी.), समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता दीपक यादव द्वारा किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More