"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हाइवे रोड सुकली चौक दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण – लीड एजेंसी रायपुर ने दिए सुधारात्मक सुझाव

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत हाइवे रोड सुकली चौक सहित विभिन्न दुर्घटना-जन्य स्थलों का आज अंतर्विभागीय लीड एजेंसी रायपुर AIG ट्रैफिक PHQ संजय शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी सुझाव दिए।

बताया गया कि दिनांक 25 नवम्बर 2025 की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन में सवार 05 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी

निरीक्षण के दौरान निम्न अधिकारी उपस्थित रहे – 

संजय शर्मा – लीड एजेंसी, AIG ट्रैफिक PHQ रायपुर

उदयन बेहार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)

SDM सुब्रत प्रधान

RTO गौरव साहू

SDO PWD दलगंजन साय

NH सब इंजीनियर विजय साहू

थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पाण्डेय

निरीक्षक लालन पटेल (यातायात)

एवं अन्य यातायात स्टाफ

घटनास्थल पर बताए गए प्रमुख सुधारात्मक सुझाव

निरीक्षण के दौरान AIG ट्रैफिक संजय शर्मा ने इंजीनियरिंग एवं रोड सेफ्टी में सुधार के लिए निम्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए –

दुर्घटना क्षेत्र के आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने

सांकेतिक बोर्ड / चेतावनी संकेत स्थापित करने

मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले अन्य लिंक रोड पर सुरक्षित डायवर्जन प्रबंधन

एम्बुलेंस रिस्पांस समय में सुधार के लिए एकीकृत प्रयास

सड़क संरचना एवं टर्निंग पॉइंट में तकनीकी सुधार पर जोर

अन्य संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण

भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु दल द्वारा जिले के अन्य दुर्घटना-संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया गया –

खोखरा चौक,मुनूद चौक, पुटपुरा तिराहा

पुखराज-पुटपुरा तिराहा निरीक्षण के दौरान भी आगे दुर्घटना-निवारण हेतु आवश्यक तकनीकी उपाय सुझाए गए।

उद्देश्य – सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना

पुलिस एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए इंजीनियरिंग सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन, जागरूकता और त्वरित रेस्क्यू रिस्पांस सभी का योगदान आवश्यक है। जल्द ही सुधारात्मक कदम लागू किए जाएंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More