"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बच्चे दुर्व्यसन एवं मोबाइल की लत से दूर रहें: थाना प्रभारी टी.आई. जय कुमार साहू

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनडभरा में शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर बिर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

उन्होंने महापुरुषों के चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन व नशा एवं मोबाइल की लत से दूर रहने का संदेश दिया।

टी.आई. साहू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने और भविष्य गढ़ने का महत्वपूर्ण समय होता है, अतः छात्रों को बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी एवं तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
साथ ही उन्होंने ऑनलाइन साइबर ठगी एवं मोबाइल की लत से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं से सतर्क रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सहायक प्राध्यापिका डॉ. सरोजिनी कोशले (हिंदी विभाग) ने कहा कि जो अनुशासन शिविर में सीखा जा रहा है, उसे जीवन भर अपनाना चाहिए।
सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा (अंग्रेजी विभाग) ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव का प्रतीक है, जिसे प्रत्येक छात्र को व्यवहार में लाना चाहिए।

शिविर को ग्राम पंचायत बनडभरा के सरपंच मनोज कुमार भारद्वाज ने भी संबोधित किया और सभी शिविरार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेवा योजना की सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुमारी हितेश्वरी वर्मा ने व्यक्त किया तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोतीचन्द्र अनंत ने किया।

इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा के छात्र-छात्राओं सहित स्कूली बच्चे एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More