"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कपास की सफेदी की आड़ में हो रही थी अवैध गांजे की खेती

पुलिस ने दबिश देकर 10 लाख के 2 क्विंटल गांजे के पौधे उखड़वाए, 3 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, सभी आरोपी फरार

KPN24:- खरगोन जिले की महेश्वर पुलिस ने कपास की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजा उगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की गई संयुक्त दबिश में करीब 2 क्विंटल गांजे के पौधे जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है, हालांकि तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह था मामला

महेश्वर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भवनतलाई निवासी कैलाश पिता रामा डावर, दिनेश पिता रामा डावर एवं ग्राम हिण्डोला गवाडी निवासी सुरेश पिता हरेसिंह निनामा ने कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना पर एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देश तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना महेश्वर एवं चौकी काकड़दा से संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

थाना प्रभारी जगदीश गोयल के नेतृत्व में उनि मिथुन चौहान, उनि प्रियंका तोमर एवं उनि राकेश सीसोदिया के निर्देशन में तीन अलग-अलग टीमों को भेजा गया।

एक साथ दी गई दबिश

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए सभी स्थानों पर एक ही समय पर दबिश दी। सर्चिंग के दौरान कपास की फसल के बीच बड़े पैमाने पर हरे गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए।

जब्ती विवरण

आरोपी का नाम पौधों की संख्या वजन अनुमानित राशि

कैलाश पिता रामा डावर (भवनतलाई) 36 पौधे 33 किलो ₹1,67,000
दिनेश पिता रामा डावर (भवनतलाई) 142 पौधे 49 किलो ₹2,45,000
सुरेश पिता हरेसिंह निनामा (हिण्डोला गवाडी) 100 पौधे 115 किलो ₹5,76,500

पुलिस ने बताया कि कुल लगभग 2 क्विंटल गांजे के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान

इस कार्रवाई में एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जगदीश गोयल एवं पुलिस टीम—
उनि मिथुन चौहान, उनि राकेश सिसोदिया, उनि प्रिंयका तोमर, उनि सुनील जामले, सउनि कमल चौहान, सउनि संतोश चौधरी, प्रआर प्रकाश मोरे, प्रआर मेवालाल, प्रआर मुकेश वर्मा, प्रआर शंकरसिंह बडोले, आर प्रेम खरे, आर निरज राठोर, आर कमलेश, आर मुकेश कनेल, आर पूनमचंद, आर वीरेन्द्र, आर विजय, आर अमर, आर मोहन डावर, आर विक्कु गाठे, आर अप्पु पटेल, आर सुनिल मण्डलोई, महिला आर दीपिका, महिला आर सविता, महिला आर सजन सोंलकी एवं महिला आर रानी धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More