"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कांग्रेस कमेटी जैजैपुर ने मनाया बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

KPN24:- सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी जैजैपुर द्वारा पीसीसी के निर्देशानुसार संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि नीलम चन्द्रा ने किया, जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

विधायक प्रतिनिधि नीलम चन्द्रा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और लोकतंत्र की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया। आज संविधान की रक्षा करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

इस अवसर पर चंदन धीवर (विधायक प्रतिनिधि), दाऊराम चन्द्रा (पार्षद), टीका राम कुर्रे (जिला अध्यक्ष एस.सी. सक्ती), रामरतन चौहान (पींटू), शब्दर खान, तोशिवा लायन, नरेश कर्ष, पवन चौहान, अमरनाथ साहू, विजय चन्द्रा, विश्वकांता साहू, सागर दास, श्रीमती केवरा बाई कुर्रे, अक्ती सोनवानी, कासम खान, गोपी सिदार, लक्ष्मण कर्ष, मनहरण चन्द्रा, जीतेन्द्र चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More