
KPN24 :- मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विगत दिवस छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी जनवरी 2026 में रायपुर जिले के ग्राम नवागाँव (कोलियारी) में आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण हेतु समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए महाधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता एवं सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन-धारा को मजबूत करते हैं। राज्य सरकार सभी समाजों के समग्र विकास एवं सहभागिता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधि मंडल में समाज के सलाहकार रतन लाल चक्रधारी, बी.पी. चक्रधर, प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चक्रधारी, महामंत्री हेमलाल कौशिक, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुंभकार, दौवा राम चक्रधारी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।










