
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देशों के तहत जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा तथा पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 5 वाहनों को जब्त किया गया, जिसमें—
1 ट्रैक्टर (ग्राम पुछेली)
1 हाईवा (पीथमपुर)
1 ट्रैक्टर (कनस्दा)
2 हाईवा (बम्हनीडीह)
सभी वाहनों को संबंधित थानों एवं पुलिस रक्षित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु रखा गया है।
जुर्माना वसूलने में बड़ी सफलता
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बम्हनीडीह व पुछेली क्षेत्र में अब तक कुल 76 मामलों में कार्रवाई की गई है, जिसमें—
प्रकरण संख्या राशि (रु.)
अवैध परिवहन 66 11,87,480
अवैध उत्खनन 06 3,00,230
अवैध भंडारण 04 9,77,840
कुल 76 24,65,550
वसूली गई पूरी राशि खनिज मद में जमा कर दी गई है।
कठोर दंड की चेतावनी
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। दोबारा पकड़े जाने पर माननीय न्यायालय में परिवाद दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कड़ा निगरानी तंत्र
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा लगातार गश्त, निरीक्षण और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है “अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”










