
मनीष विद्यार्थी खरगोन
KPN24 :- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। संयुक्त दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपियों से नगदी राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है।
जानकारी के अनुसार थाना बलकवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पथोरा के पास स्थित कब्रिस्तान में कुछ लोग हार–जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलकवाड़ा रितेश यादव एवं थाना प्रभारी कसरावद राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनके नाम इस प्रकार हैं—
राहुल पिता बलिराम वर्मा
शाहिद पिता मुंशीखान
नसरुद्दीन पिता अल्लाउद्दीन
(सभी निवासी बालसमुद)
दबिश के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए।
मौके से पुलिस टीम ने जब्त किया—
नगदी राशि – ₹15,740/-
52 ताश पत्ते
4 मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹2,50,000/-
3 मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹8,500/-
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
इस कार्रवाई में विशेष योगदान रहा—उनि अजय दुबे (चौकी प्रभारी), उनि जितेन्द्र कवचे, उनि महेश यादव, स.उनि आशीष सोमवंशी, प्र.आर राजेन्द्र, प्र.आर रामसिंह, प्र.आर इन्द्रपाल, प्र.आर भावसिंग, आर. जीतेन्द्र, आर. राकेश, आर. महेन्द्र ठाकुर, आर. सुमित भदौरिया, आर. साहिल सेन, आर. रामू भदौरिया, आर. पंकज शर्मा, आर. धर्मेन्द्र, आर. प्रवीण, आर. विकास, आर. सौरभ, आर. बलराम व थाना बलकवाड़ा एवं थाना कसरावद पुलिस।










