
KPN24:- श्रीलंका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की टीम ने रिकॉर्ड 5 मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला जांजगीर-चांपा के माननीय विधायक व्यास कश्यप तथा पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारतवर्ष में प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी।
जिले के ‘हल्क फिटनेस क्लब’ का योगदान सराहनीय
जिले के प्रसिद्ध हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। क्लब के सदस्य मेंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बॉडी बिल्डिंग सहित कई अन्य कैटेगरी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
क्लब संचालकों का कहना है कि वे आगे भी नए प्रतिभागियों को तैयार करने तथा उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।










