"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा के जर्वे फायरिंग रेंज में जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस बल की कार्यकुशलता, निशानेबाजी क्षमता एवं हथियार संचालन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत स्थित जर्वे फायरिंग रेंज में प्रारंभ किया गया है। यह अभ्यास 12 दिसंबर 2025 से आयोजित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों के आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम बनाना है।

फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास के समय सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में प्रशिक्षण संपन्न कराया जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सतर्कता और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर एवं प्रोफेशनल बनाते हैं।

पुलिस विभाग द्वारा इस अभ्यास को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने की योजना बनाई गई है, ताकि जिले के सभी जवान उच्च स्तर की दक्षता हासिल कर सकें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More