"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- अवैध शराब बिक्री मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.640 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,880 रुपये है, के साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. विवेक खरे, पिता भोजराम खरे, उम्र 25 वर्ष

2. परदेशी राम सहिस, पिता गरजन सिंह, उम्र 50 वर्ष
दोनों निवासी – जेवरा, थाना मुलमुला

पुलिस का अभियान

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। वहीं, एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धरदबोचा।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 47 नग देशी प्लेन शराब एवं 01 नग अंग्रेजी गोवा शराब, प्रत्येक बोतल 180 एमएल की बरामद की गई, जिससे कुल शराब की मात्रा 8.640 लीटर पाई गई।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल एवं नितिश द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More