"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को जांजगीर-चांपा में भव्य कार्यक्रम

वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुलिस लाइन खोखरा पहुंचकर तैयारियों का किया निरीक्षण

KPN24 :- छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 22 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मंच व्यवस्था, डोम, साउंड सिस्टम, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, आवागमन तथा पार्किंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

प्रभारी मंत्री चौधरी ने निर्देश दिए कि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, साथ ही मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं आगंतुकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, हितेष यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण उपरांत प्रभारी मंत्री चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टरों एवं जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों एवं आपसी समन्वय की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव का अवसर है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More