
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक राय होकर बलवा व मारपीट करने के मामले में थाना बलौदा पुलिस ने 05 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता श्रीमती अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के ही धर्मेन्द्र कुर्रे, जितेन्द्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरी कुर्रे द्वारा बाउंड्री बनाने की बात को लेकर एक राय होकर प्रार्थिया, उसके पति करन कुर्रे एवं घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, लाठी एवं ब्लेड से मारपीट की गई।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 अंतर्गत धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
धर्मेन्द्र कुर्रे (35 वर्ष), जितेन्द्र कुर्रे (39 वर्ष), श्रीमती जागेश्वरी कुर्रे (37 वर्ष), श्रीमती मोगरा कुर्रे (47 वर्ष), श्रीमती सुमन कुर्रे (34 वर्ष), श्रीमती पूनम कुर्रे (27 वर्ष), (सभी निवासी करहीडीह)
श्रीमती राजेश्वरी कुर्रे (32 वर्ष), निवासी ग्राम कुरमा, थाना बलौदा
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










