"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राज्यपाल ने अहिल्याघाट पर विधिवत की मां नर्मदा की आरती, लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन

महेश्वर के ऐतिहासिक वैभव और लोकमाता अहिल्या के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए राज्यपाल

मनीष विद्यार्थी खरगोन 
खरगोन | KPN24.com :- राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन जिले के प्रवास के दौरान महेश्वर स्थित ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि-विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की। इस अवसर पर उन्होंने मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आरती कार्यक्रम के दौरान अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ सहित अन्य पवित्र भजनों से गूंज उठा। राज्यपाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका गजराज, कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके पश्चात राज्यपाल श्री पटेल ने अहिल्या घाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। इस शो का लोकार्पण गत माह आयोजित निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया था। अत्याधुनिक 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट के साथ आधुनिक साउंड सिस्टम के माध्यम से तैयार इस शो में महेश्वर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कथा तथा लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाता है।
लाइट एंड साउंड शो के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More