"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अधिकारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के दिए निर्देश, गूगल अर्थ प्रो से मानचित्र सत्यापन पर दिया गया जोर

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी जनगणना चार्ज अधिकारियों ने सहभागिता की।

कलेक्टर श्री महोबे ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना से जुड़े प्रशिक्षण को अत्यंत गंभीरता से लें तथा संभावित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशिक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से आए नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के लिए तहसीलवार सॉफ्ट फाइल उपलब्ध कराई जाएगी। इन फाइलों में प्रत्येक राजस्व ग्राम एवं नगरीय क्षेत्र को पूर्व में सत्यापित मानचित्र के अनुरूप दर्शाया गया है।
बताया गया कि तहसील कार्यालय स्तर पर इन सॉफ्ट फाइलों की सूक्ष्म जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो गूगल अर्थ प्रो के माध्यम से ग्रामों की सीमाओं को सुसंगत कर संशोधित शेप फाइल जनगणना निदेशालय को प्रेषित की जाएगी।
प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को गूगल अर्थ प्रो के उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। साथ ही जनगणना निदेशालय के अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनगणना चार्ज अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं सभी जनगणना चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More