"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

18 विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क, छात्रावास व आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

KPN24 :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 40.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इनमें 13.56 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 26.68 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह सहित कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पत्थलगांव विकासखंड में हुए भूमिपूजन कार्य
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा पत्थलगांव विकासखंड में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें प्रमुख रूप से
₹2.71 करोड़ — ग्राम आमाटोली में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन
₹3.04 करोड़ — ग्राम पंचायत पंगसुवा से दर्रापारा तक सड़क निर्माण
₹2.35 करोड़ — सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग
₹3.06 करोड़ — पालीडीह बस्ती से लाखझार तक सड़क
₹6.34 करोड़ — कर्राजोर होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग
₹2.73 करोड़ — बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग
₹2.16 करोड़ — सूरजगढ़ मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक मार्ग
₹2.01 करोड़ — तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग
₹2.25 करोड़ — एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य
कांसाबेल विकासखंड में किए गए लोकार्पण कार्य
इसी प्रकार कांसाबेल विकासखंड में जिन नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें शामिल हैं—
₹2.63 करोड़ — कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग
₹1.07 करोड़ — छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग
₹1.97 करोड़ — करंजटोली से डाड़ीदीपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग
₹1.72 करोड़ — कोरंगा बस्ती से खैरवारटोली पहुंच मार्ग
₹4.28 करोड़ — मुसकुटी से मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग
₹3.00 करोड़ — करंजटोली–रजौटी पहुंच मार्ग
₹1.23 करोड़ — घोघरा चौक से फरसाटोली मेन रोड पहुंच मार्ग
₹10 लाख — नक्टीमुंडा में सीसी रोड निर्माण
₹54.01 लाख — पत्थलगांव में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय भवन
विकास कार्यों से क्षेत्र को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा आदिवासी बहुल अंचलों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More