"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आने वाला है चुनाव आयोग का सुपर एप, जहां मिलेगी चुनाव से संबंधित सटीक जानकारी।

KPN24:- भारत जैसे  लोकतांत्रिक देश में निष्पक्ष चुनाव कराने व सभी मतदाताओं को सही जानकारी मिले इसके लिए  चुनाव आयोग  लगातार प्रयास कर रहा है इसके लिए मतदाताओं  , चुनाव अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के लिए एक ऐसा नया डिजिटल इंटरफेस ‘ईसीआईनेट’ विकसित कर रहा है जिसमें उसके 40 से अधिक वर्तमान मोबाइल और वेब एप्लीकेशंस को शामिल कर लिया जाएगा।

 

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि ‘ईसीआईनेट’ चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म होगा। नया प्लेटफार्म विकसित हो जाने से यूजर्स को अलग-अलग एप डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे, बार-बार विभिन्न एप नहीं खोलने पड़ेंगे और न ही अलग-अलग लाग-इन को याद रखना पड़ेगा। इस प्लेटफॉर्म को विकसित करने का सुझाव हाल में हुए मुख्य चुनाव अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिया था।

क्या है ECINET?

‘ईसीआईनेट’ के जरिये यूजर्स अपने डेस्कटाप या स्मार्टफोन पर संबंधित चुनावी आंकड़े एक्सेस कर सकेंगे। जहां तक संभव हो, आंकड़े सटीक हों, यह सुनिश्चित करने के लिए ‘ईसीआईनेट’ पर आंकड़ों को सिर्फ चुनाव आयोग के अधिकृत अधिकारी ही प्रविष्ट करेंगे। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रविष्टि सुनिश्चित करेगी कि पक्षकारों को उपलब्ध कराए जा रहे आंकड़े यथासंभव सटीक हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More