
16 टीमों के साथ होगा क्रिकेट महाकुंभ
KPN24:- मां विश्वेश्वरी की पावनधरा चित्रोत्पला गंगा तट स्थित स्कूल मैदान, किकिरदा में एवेंजर्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
आयोजकों द्वारा टूर्नामेंट की प्रवेश शुल्क 4100 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50,000 रुपये नकद एवं स्व. ठा. हिमकर सिंह स्मृति एवेंजर्स ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25,000 रुपये नकद एवं एवेंजर्स ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो बजरंग बली फ्लाई ऐश ब्रिक्स, केकराभाठा के सौजन्य से होगी।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार रेंजर साइकिल, मेमन इलेक्ट्रॉनिक इम्तियाज मेमन, बिर्रा द्वारा तथा फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एएबी मयाराम टॉकीज (सिनेमाघर) अमित भारद्वाज, बिर्रा की ओर से प्रदान किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के लिए अन्य कई आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन एवं समापन समारोह
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती गोमती श्याम मांझी करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा), बूंदराम चंद्रा, लोकेश साहू, राजेश्वरी चंद्रा, ओमप्रकाश तिवारी, कुशल कश्यप, कुशत चंद्रा, विद्या महंत, सम्मेलाल कश्यप, सत्यनारायण आदित्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
वहीं, समापन समारोह के मुख्य अतिथि ठा. गोपी सिंह ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सक्ती) होंगे।
आयोजन समिति
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष ठा. बलराम सिंह, उपाध्यक्ष रजबोद्दीन खां, सचिव नफील खां, संरक्षक ठा. गुलाब सिंह की प्रमुख भूमिका है।
साथ ही कमेंटेटर जितेन्द्र तिवारी (बिर्रा), महेश्वर कुम्हार, राजेश आदित्य, रवि महंत, संजय देवांगन, सहयोगी अधिवक्ता शुभम सिंह, बबलू सिंह, रमीज खान, रविशंकर आदित्य सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व सहयोगी जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस क्रिकेट महाकुंभ में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।










