"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अनाज मंडी में यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम 230 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रेडियम टेप, हादसों में कमी लाने की पहल

मनीष विद्यार्थी खरगोन |

KPN24:- खरगोन जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा अनाज मंडी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नियमों के पालन की समझाइश भी दी गई। वहीं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनाज मंडी परिसर में लगभग 230 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन समय में वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।
इस अवसर पर थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रमेश सोलंकी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुश्री रितु अग्रवाल, प्रधान आरक्षक मोहन बर्फा, आरक्षक सुनील सहित आरटीओ एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस व परिवहन विभाग की अपील
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जिलेभर के वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और सड़क सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More