
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर ने अस्पताल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रायपुर एम्स में एमडी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट था मृतक की पहचान ए रवि कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तेलंगाना के आदिलाबाद का रहने वाला है। फिलहाल वह रायपुर एम्स में एमडी फॉरेंसिक साइंस का स्टूडेंट था। बताया जा रहा है कि मृतक रवि 18 अप्रैल को अपने घर गया था 27 अप्रैल को छुट्टी से वापस आया था। इतना ही नहीं 2 मई को उसने अपने परिवार से बात भी की थी। वह उस दौरान पूर्ण रूप से ठीक था।
यहां वर्क प्रेशर ज्यादा है, सॉरी मम्मी पापा
26 साल के डॉक्टर रवि ने परिवार के लिए जो सुसाइड नोट में लिखा उसके मुताबिक, यहां वर्क प्रेशर ज्यादा है, सॉरी मम्मी पापा, मैं इसे हैंडल नहीं कर पाया। इसके बाद अपने कमरे में लगे पर्दे का फंदा बनाया और सीलिंग फैन से लटक गया
जब दोस्त ने रायपुर पुलिस को बताया पूरा मामला
इस मामले में रायपुर के आमानाका पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामले के बारे में आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि डॉक्टर ए रवि कुमार को उनके एक दोस्त ने फोन किया था, लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसे कुछ गलत होने का शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रवि का कमरा अंदर से लॉक था, गेट तोड़ने के बाद देखा तो वह सीलिंग पंखे से शव लटक रहा था।










