
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर छापा मारते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹18,170 नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई।
पुलिस टीम को आता देख जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर 05 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल ₹18,170 नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सरोज थवाईत, पिता राम किशोर थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
भरत राठौर, पिता सुंदरलाल राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
रामनारायण राठौर, पिता शांतिलाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर
राजकुमार सूर्यवंशी, पिता नत्थूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर
विशाल सिंह, पिता रणजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर
कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










