
KPN24:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस क्रम में जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत हसौद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता संपूर्णानंद मिश्रा को भारतीय किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्री मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सदैव किसानों के हित में कार्य करेंगे और किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हसौद मंडल अध्यक्ष शत्रुघन यादव, राजकुमार कश्यप (मंडल महामंत्री), देवलाल कश्यप (जिला कार्यकारिणी सदस्य), जगेसर चंद्रा, शिवम जायसवाल, ओगेन्द्र पुरी गोस्वामी, शिवचरण ज्वाला, संतोष दास मानिकपुरी, नंदू कश्यप, चेतन साहू, संतोष कश्यप, परमानंद जांगड़े, राजीव टंडन, विजेन्द्र रात्रे, राजेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, उत्तरा कश्यप, हेम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर










