
KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस को अपराधों की रोकथाम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जांजगीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बटनदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम द्वारा शारदा चौक, जांजगीर क्षेत्र में संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू तांती पिता रामजतन तांती, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुडापार, चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।










