"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गौरव ग्राम पाली के दो बेटे बने देश के प्रहरी, एक का BSF तो दूसरे का CISF में चयन

KPN24:- जांजगीर–चांपा जिले के गौरव ग्राम पाली के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और सम्मान का है, जब गांव के दो होनहार युवाओं ने कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प के बल पर देश की सुरक्षा सेवाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों युवाओं के चयन से न केवल पाली गांव बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
ग्राम पाली निवासी कमलेश कुमार कश्यप का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हुआ है। वे धनीराम कश्यप के सुपुत्र हैं। वहीं धनेश्वर डोंगरे ने सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन पाया है। वे गेंद्राम डोंगरे के पुत्र हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से गांव के युवाओं में देश सेवा के प्रति नया उत्साह जागा है।
चयन की खबर मिलते ही गांव में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और दोनों जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गौरव ग्राम पाली के बेटे अब देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More